नई दिल्ली. लॉकडाउन की वजह से भारत से विदेशी और घरेलू उड़ानें बंद कर दी गई हैं। इससे एयरलाइंस को जबर्दस्त घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में एयर इंडिया ने रिटायरमेंट के बाद दोबारा भर्ती किए गए करीब 200 पायलट का करार निलंबित कर दिया है। कोरोनावायरस संक्रमण के गुरुवार को 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश के 29 राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 2 हजार 111 हो गई है। 169 लोग ठीक हुए, जबकि 56 मौतें हुईं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दिन में 12 बजे बताया कि बताया कि बीते 12 घंटों में कोरोना संक्रमण के 131 मरीज बढ़े हैं। अब देश में इनकी संख्या 1 हजार 965 है। इनमें से 1 हजार 764 का इलाज चल रहा है। 151 ठीक हो चुके हैं। 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज किन राज्यों में संक्रमित मिले
गुरुवार को आंध्रप्रदेश में 21, कर्नाटक में 11, राजस्थान में 9, तेलंगाना में 5, महाराष्ट्र में 4 और मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरुणाचल में संक्रमण का यह पहला मामला है। मंगलवार से बुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 437 नए केस सामने आए थे।
अस्पताल में भर्ती जमातियों से स्टाफ को खतरा
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकाले गई जमातियों पर लगातार बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं। दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जेसी पासे ने बताया है कि तब्लीगी जमात में शामिल 188 लोग उनके यहां भर्ती हैं। इनमें से 24 की रिपार्ट आई है। 23 को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कई जमाती टेस्ट कराने से मना कर रहे हैं। उनसे स्टाफ को खतरा था। ऐसे में जिन तीन ब्लॉक में जमातियों को रखा गया है, वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बीच,
30 राज्यों में पहुंचा कोरोना संक्रमण
राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 339 | 14 | 39 |
केरल | 265 | 2 | 26 |
तमिलनाडु | 234 | 1 | 6 |
दिल्ली | 152 | 2 | 6 |
तेलंगाना | 132 | 9 | 14 |
राजस्थान | 129 | 2 | 3 |
उत्तरप्रदेश | 117 | 2 | 17 |
कर्नाटक | 121 | 3 | 9 |
आंध्रप्रदेश | 132 | 0 | 2 |
मध्यप्रदेश | 98 | 7 | 0 |
गुजरात | 87 | 6 | 5 |
जम्मू-कश्मीर | 62 | 2 | 2 |
पंजाब | 46 | 4 | 1 |
हरियाणा | 43 | 0 | 27 |
प.बंगाल | 37 | 3 | 3 |
बिहार | 24 | 1 | 0 |
चंडीगढ़ | 17 | 1 | 0 |
लद्दाख | 13 | 0 | 3 |
असम | 16 | 0 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 10 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 9 | 0 | 0 |
उत्तराखंड | 7 | 0 | 0 |
गोवा | 5 | 0 | 0 |
ओडिशा | 5 | 0 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 3 | 1 | 1 |
पुडुचेरी | 3 | 0 | 0 |
मणिपुर | 2 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
झारखंड | 1 | 0 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |